बलिया- पैसा डबल करने की स्कीम बता फर्जीवाड़ा के आरोप में भाजयुमो नेता समेत 3 गिरफ्तार

बलिया की नगरा पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से नोट दोगुना करने की स्कीम बता पैसे लेकर फरार होने वाले तीन आरोपियों को डिहवा चट्टी के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुंडई कार के साथ 4500 रूपए भी जब्त किए। बताया गया है कि पकड़े गए तीनों युवकों में एक भाजयुमों का नेता भी है।

इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। मीडिया मे छपी खबर के मुताबिक मऊ जनपद के घोसी थाना अंतर्गत सेमरी जमालपुर निवासी कपड़ा व फल व्यवसाई अमृत मद्धेशिया ने पुलिस को तहरीर दिया था कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी अंगद सिंह, अनुग्रह सिंह, राजन सिंह कपट से पहले उससे मेलजोल बढ़ाया फिर तीनों ने मोबाइल पर फोन कर कहा कि तुम छोटे व्यापारी हो हमारे पास नोट दुगुना करने वाली स्कीम हैं, तुम हम लोगो को 51000 हजार रूपए दे दो, हम दुगुना करके दे देंगे।

सोमवार को तीनों लोगो की बातो में आकर व्यापारी अपनी अल्टो कार से डूमाडांड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुचां। वहां तीनों आरोपियों के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति ने व्यापारी से पैसा ले लिए और थोड़ी देर में वापस करने की बात कहकर अपने कार में बैठकर गायब हो गए। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि बुधवार को एसआई सुरजीत सिंह व शिवचन्द यादव मय हमराह गश्त पर निकले थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि डूमाडांड के पास व्यापारी को झांसा देकर रूपए लेकर भागने वाले तीनों आरोपी डिहवा चट्टी के समीप कार लेकर मौजूद है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों को कार सहित थाने ले आई। तीनों के पास से पुलिस ने 4500 रूपए भी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों को न्यायालय भेज दिया तथा एक वांछित आरोपी संतोष पांडेय निवासी लवहर, देवकली थाना सिकंदरपुर की तलाश कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago