Categories: featured

बलिया- युवक के साथ करंट लगा बेरहमी से मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में सुरहिया गांव में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी तीन दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक आरोप फरार चल रहा है। पीड़ित का नाम पिटू राजभर है।जिसके साथ हंटर से वार और करंट के झटका देने के साथ मारपीट की गई। इंसानियत का शर्मसार करने देने वाली इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई।पूरा मामला पिंटू व भुटन राजभर के बीच जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। सात अगस्त की सुबह विपक्षियों ने पिटू को अगवा किया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर हाथ पैर बांध कर पिटाई की। विपक्षियों ने हैवानियत की हद पार करते हुए पीड़ित को बिजली के झटके दिए और मारपीट करते रहे। पीड़ित बार बार मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन आरोपियों ने एक न सुनी। इस घटना का दिलदहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ था।

इस पूरे मामले में नवागत पुलिस अधीक्षक राम करन नैय्यर ने आते ही घटना की जानकारी लेते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सीओ प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश त्रिपाठी कार्रवाई में जुट गए। इसी बीच  आरोपित हल्दी मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। वहां पहुंचकर पुलिस ने सुरेंद्र राजभर, बब्लू राजभर उर्फ बब्बूल व जितेंद्र राजभर निवासी सुरहिया को गिरफ्तार कर लिया। घटना में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जिनमें से एक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago