Categories: बलिया

बलियाः 1 महीने में जल गए 248 विद्युत ट्रांसफार्मर, जिले में बिजली आपूर्ति ठप्प

बलिया में गर्मी के कारण बिजली खपत काफी ज्यादा बढ़ गई है। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। एक महीने में 248 ट्रांसफार्मर जल गए। ऐसे में विभाग इन ट्रांसफार्मर को बदलने का काम कर रहा है। जगह-जगह ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है।

बलिया में हर साल गर्मी के दिनों में ये समस्या देखने को मिलती है। बिजली खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर जल जाते हैं और ट्रांसफार्मरों के जलने से वर्कशॉप में भी कार्य का बोझ बढ़ता है। विभाग का दावा है कि निर्धारित समय सीमा में ट्रांसफार्मर बदल दिए जा रहे हैं लेकिन धरातल पर ऐसा नहीं हो पा रहा है और कई गांवों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है।

पिछले एक माह में अलग-अलग क्षमता के कुल 248 ट्रांसफार्मर जल गए। इसमें सबसे अधिक 25 व 63 केवी के ट्रांसफार्मर हैं। इसके अलावा, 100 केवी के 40 ट्रांसफार्मर जले हैं। औसत प्रतिदिन आठ ट्रांसफार्मरों के जलने से जिले की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। विभाग का दावा है ट्रांसफार्मर की समस्या नहीं है और स्टॉक में उपलब्ध हैं। ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम भी जारी है।

विद्युत अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मर पर लोड पड़ते ही जल्दी हिट होते हैं और इसके चलते जल भी जाते हैं। स्टॉक में पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर है और वर्कशॉप में लगातार मरम्मत हो रही है। समय सीमा में ट्रांसफार्मरों को बदला जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago