Categories: बलिया

बलिया – 22 हजार 668 बुजुर्गों को पहली बार मिलेगी पेंशन, खाते में आयेंगे 3 महीने के 3 हजार रुपए

बलिया। जिले में पेंशन को लेकर जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जानकारी दी। बताया कि 22 हजार 668 बुजुर्गों को पहली बार वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। नए आवेदकों को डाटा भी शासन को भेज दिया है। जबकि जिले में पहले से एक लाख 28 हज़ार 741 लाभार्थी सूची में शामिल हैं।

बता दें 3 महीने के पेंशन की किस्त जनवरी में जारी होनी है। सबका आधार प्रमाणीकरण हो रहा है, अभी तक 78.33% लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो चुका है। अब बुजुर्गों के खाते में 3 महीने होने पर 3 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। इससे लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। पहले मासिक पेंशन की राशि 500 रुपये ही थी।

वहीं विधवा पेंशन के 48हज़ार 505 लाभार्थी हैं, इसमें नए 550 आवेदन आए हैं। जिनका सत्यापन हो चुका है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने बताया कि 82.37 फीसद यानि 39 हज़ार 952 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो चुका है। जिनके खाते में सितंबर तक की किस्त भेजी जा रही है। वंचित लाभार्थियों को भी कहा है कि वह तत्काल जनसेवा केंद्र जाकर आधार प्रमाणीकरण करा लें।

वहीं दिव्यांग पेंशन के भी नए 299 लाभार्थी बढ़े हैं। पहले से 19 हजार 372 लाभार्थी सूची में शामिल हैं। दिव्यांगजन अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि 72 फीसद यानि 13 हज़ार 947 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो चुुका है। नए लाभार्थियों की सूची भी भेजी जा चुकी है। आधार प्रमाणीकरण कराने में जो लाभार्थी लापरवाही कर रहे हैं, उनकी किस्त फंस सकती है।

इधर समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी लाभार्थियों की किस्त जनवरी में जारी होगी। जिले में 78.33 प्रतिशत लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो चुका है। बैंकों का समायोजन होने के चलते कुछ लाभार्थियों का खाता अपडेट नहीं हुआ है। उसके लिए लाभार्थियों से कहा गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago