बलिया- 30 पेटी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, शराब बेचने जा रहे थे बिहार

बलिया। रसड़ा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास कार से 30 पेटी यानि करीब 270 लीटर अवैध देशी शराब लेकर जा रहे थे। उनके पास से दो तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में जेल भेज दिया है।

सीओ प्रशिक्षु/प्रभारी निरीक्षक उस्मान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि फर्जी नंबर प्लेट लगे सफेद कार में अवैध देशी शराब पकवाइनार के रास्ते बिहार ले जा रहे हैं, जिसके बाद कोतवाली के उप निरीक्षक राजकपूर सिंह, उप निरीक्षक सुशील कुमार और एसओजी टीम प्रभारी अजय यादव ने पुलिस टीम के साथ गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास बैरिकेडिंग कर कार को घेरकर पकड़ लिया। गाड़ी में चालक समेत बैठे दो व्यक्तियों से उनका नाम पता के बारे में पूछताछ की गई।

तलाशी लेने पर उन दोनों के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस के साथ ही 180 रुपए नकदी भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गाड़ी चेक करने पर उसमें रखे 30 पेटी देशी शराब भी बरामद किया गया। पकड़े गए दोनों शराब तस्करों में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनईपुर गांव निवासी कार चालक जितेंद्र यादव और जवाहरलाल यादव ने पूछताछ के में पुलिस को बताया कि वह शराब को बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे।

गाड़ी में मिली फर्जी नंबर प्लेट- पुलिस ने बताया कि गाड़ी को ई-चालान एफ के माध्यम से चेक किया गया तो उसका नम्बर स्कार्पियो का बता रहा था। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि कूटरचना करके फर्जी नंबर लगाया है। पुलिस ने वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया। तस्करों को पकड़ने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षकों के साथ हेड कांस्टेबल एसओजी वेद प्रकाश दूबे, आलोक सिंह, कांस्टेबल आशीष यादव, प्रवेश कुमार, राकेश यादव, रोहित यादव, विनोद रघुवंशी, विकास सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, दिनेश यादव रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago