Categories: बलिया

बलियाः डेरे पर सोए अधेड़ की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी

बलिया के बिल्थरारोड उभांव थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक झाड़फूंक करता था और इसी के कारण उसकी हत्या हुई है। चौकाने वाली बात यह है कि हत्या मृतक के चचेरे भाई ने ही करवाई है।

जानकारी के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में रहने वाले भागीरथी 50 वर्ष पुत्र स्व रामबृक्ष बीते 5 अगस्त की रात को खाना खाने के बाद अपने घर से थोड़ी दूर अपने डेरे पर चारपाई पर सोए हुए थे। शनिवार की भोर में लगभग 4 बजे भागीरथी की पत्नी धनवती उन्हें जगाने डेरे पर पहुंची तो पति की खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस ने जांच शुरु की। पूछताछ में पता चला कि एक भागीरथी झाड़फूंक करता था। मृतक के चचेरे भाई जनार्दन ने ओमप्रकाश यादव नामक शख्स से उसे हत्या करवाने की बात कही और कहा कि मेरा यह काम करवा दो, तो तुम्हें सरकारी नौकरी दिलवा दूंगा।

ओमप्रकाश यादव ने जनार्दन की मुलाकात एक व्यक्ति से करवाई। जनार्दन ने उसे 20 हजार रुपए कैश दिया और कुछ पैसे उसके खाते में डाल दिए। जनार्दन ने बताया कि आरोपी 27 जून को हत्या करने आए लेकिन उस दिन बाहर मृतक का लड़का सो रहा था, तो मृतक के लड़के को किसी ने बताया कि तुम्हारे घर के बाहर दो मोटरसाइकिल से लोग घूम रहे हैं, जिसके बाद हत्यारे वापस चले गए।

इसके बाद आरोपियों ने 5 अगस्त की रात्रि में आकर भागीरथी की गोली मारकर हत्या कर दिया। इसके बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। शुक्रवार की रात्रि लगभग 11 बजे मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मृतक के चचेरे भाई जनार्दन व ओमप्रकाश यादव पुत्र कालिका निवासी बरुहा थाना घोसी जनपद मऊ को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल तीसरे मुख्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago