बलिया के रसड़ा विधानसभा सीट से कितने उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पर्चा?

बलिया की सात विधानसभा सीटों के लिए के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार यूपी की चुनावी महाभारत में अपनी आधिकारिक दावेदारी करने में लगे हैं। एक तरह से कहा जाए तो इस चुनावी दंगल में अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। बलिया में पूरे गाजे-बाजे के साथ नामांकन दाखिल की जा रही है। बलिया की चर्चित सीट रसड़ा से कुल 19 उम्मीदवारों ने अब तक पर्चा दाखिल किया है।

2017 में रसड़ा सीट पर जीत हासिल करने वाले उमाशंकर सिंह ने एक बार फिर अपने शक्ति प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उमाशंकर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी से ही नामांकन किया है। प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी और दोबारा सरकार बनाने की जद्दोजहद कर रही भारतीय जनता पार्टी की ओर से बब्बन राजभर ने पर्चा दाखिल किया है।

सपा गठबंधन में रसड़ा की सीट सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के खाते में गई है। सुभासपा के महेंद्र राजभर ने रसड़ा से नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस की ओर से ओमलता राज ने नामांकन किया है।

उत्तर प्रदेश की चार बड़ी पार्टियों के अलावा कई क्षेत्रीय क्षत्रपों के सैनिक भी चुनाव के कुरुक्षेत्र में हैं। मसलन राष्ट्र उदय पार्टी से श्रीपति पाल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी से वीरेंद्र ने नामांकन किया है। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से विजय, चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी से चंदन चुनावी ताल ठोकने के लिए पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जय बहादुर, समझदार पार्टी से सरोज देवी ने रसड़ा सीट पर नामांकन किया है। उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी जमीन तैयार करने की जुगत में लगी आम आदमी पार्टी के सुधाकर ने नामांकन दाखिल किया है। रिपब्लिकन सेना से रमा शंकर ने पर्चा भरा है। राष्ट्रीय समाज पक्ष से राम आशीष राम ने भी रसड़ा से नामांकन किया है।

निर्दल आजमा रहे हैं मेहनत और किस्मत:

रसड़ा में छोटी-बड़ी पार्टियों के कुल एक दर्जन यानी 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। ठीक आधा दर्जन निर्दल प्रत्याशी भी अपनी मेहनत, जनाधार और किस्मत को आजमाने के लिए पर्चा दाखिल कर चुके हैं। कुल 6 लोगों ने रसड़ा सीट पर दावेदारी के लिए पर्चा दाखिल किया है। मंजू, देवेंद्र, रामाश्रय चौरसिया, संतोष कुमार पांडेय, अशोक और राजाराम ने नामांकन किया है।

19 उम्मीदवारों में जीत एक की ही होगी। कौन जीतेगा? इस सवाल का जवाब मिलेगा 10 मार्च को। जवाब लिखे जाएंगे 3 मार्च को। बलिया जनपद में 3 मार्च को वोटिंग होगी। इसी दिन रसड़ा की जनता तय करेगी कि कौन होगा विजेता?

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago