उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में महिलाओं के साथ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामले में एक 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
घटना जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां 17 साल की किशोरी को कथित रुप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांनकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने बताया, किशोरी बीते साल 22 दिसंबर को लापता हो गई थी। उसके पिता की शिकायत पर 16 फरवरी 2022 को रसड़ा थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कथित दुष्कर्म के आरोपी सोनू को शुक्रवार को रसड़ा थाना क्षेत्र के तिहारीपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की उम्र 22 साल है। जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…