बलिया डेस्क : प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं बलिया जिला में भी अचानक पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. लॉकडाउन के 47वें दिन से बलिया जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो अनवरत जारी है.
ईद के दिन कोरोना के एक साथ 16 नए मरीज :
सोमवार को ईद के दिन कोरोना के एक साथ 16 नए मरीजों का मिलना चर्चे का विषय बना रहा. जिले में 16 नए मरीज में संक्रमण की पुष्टि के साथ ही जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है.वहीं सोमवार को जिले के 10 स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है. कोरोना ने जहां बलिया के गांवों में दस्तक दे दी है वहीं अभी नगर सुरक्षित है. बलिया के जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बलिया में सोमवार को 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है.
10 नए जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया:
10 नए जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है जिनमें दोकटी, दलन छपरा, केवरा, बिशुनपुरा, डिहवा, ओझवलिया, भगवानपुर सहित दस इलाकों को शामिल किया गया है.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…