Categories: बलिया

बलिया मे 11 चिकित्सा कर्मी सस्पेंड !

बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वसुधरपाह बंद मिला और कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। इस अनियमितता को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार ने 11 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबित कर्मचारियों ने पांच वार्ड बॉय और तीन वार्ड आया शामिल हैं। सभी को सोनवानी सीएचसी अटैच कर दिया गया है। इसके अलावा  चिकित्सक समेत दो अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।बता दें कि परिवहन मंत्री ने तीन फरवरी को सीएचसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल में ताला लगा मिला था। मंत्री ने सीएमओ को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सीएमओ ने वार्ड ब्वाय राजपूत राजू सिंह, मणिशंकर सिंह, सचिन कुमार पाठक, अजय कुमार सिंह व मन्नू कुमार यादव, वार्ड आया शिल्पी सिंह, कालिन्दी राय चरीना देवी, चौकीदार दिनेश चंद्र मौर्य व स्वीपर कम चौकीदार बच्चा रावत तथा डीआरए मनीष कुमार पांडे को निलंबित कर दिया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि परिवहन मंत्री के तीन फरवरी के निरीक्षण में अस्पताल बंद मिला था। वहां तैनात सभी कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया गया है। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी शासन को पत्र लिखा गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago