बलिया। कोरोनाकाल में कई लोगों की नौकरियां छिन गई, अब युवा रोजगार की तलाश में हैं। इसी बीच बलिया के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है उनकी रोजगार की तलाश अब खत्म होगी। भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड लखनऊ के तत्वाधान में जनपद के सभी विकासखंड़ों में रोजगार शिविर लगाए जाएंगे और इनके माध्यम से युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस शिविर के जरिए सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी।
जानिए कौन कर सकता है एप्लाई– भर्ती अधिकारी करूणाकर त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड (लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम) तथा योग्यता हाईस्कूल पास है। चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण के लिए 350 रुपये जमा करना होगा।
विकासखंड़ों में शिविर आयोजन की तिथि तय– विकास खण्ड मुख्यालयों पर तिथिवार शिविर आयोजन की तिथि निर्धारित की गई है। जिसके मुताबिक विकास खण्ड बांसडीह में 16 जुलाई को, पंदह में 17 जुलाई को, बलेहरी में 20 जुलाई को, रसड़ा में 21 जुलाई को, बेरुआरबारी में 22 जुलाई को, रेवती में 23 जुलाई को, चिलकहर में 26 जुलाई को, सीयर में 27 जुलाई को, दुबहर में 28 जुलाई को, सोहाव में 29 जुलाई को, गड़वार में 30
जुलाई को, बैरिया में 02 अगस्त को, हनुमानगंज में 03 अगस्त को, मनियर में 04 अगस्त को, नगरा में 05 अगस्त को, नवानगर में 06 अगस्त एवं मुरली छपरा में 07 अगस्त को इन तिथियो में भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है। किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं। शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शिविर को सफल बनाने में आवश्यक कदम उठाएं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…