बलिया में 10 वीं पास युवाओं को मिलेगी नौकरी, जिले के सभी ब्लॉक में इस दिन लगेगा जॉब फेयर

बलिया। कोरोनाकाल में कई लोगों की नौकरियां छिन गई, अब युवा रोजगार की तलाश में हैं। इसी बीच बलिया के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है उनकी रोजगार की तलाश अब खत्म होगी। भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड लखनऊ के तत्वाधान में जनपद के सभी विकासखंड़ों में रोजगार शिविर लगाए जाएंगे और इनके माध्यम से युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस शिविर के जरिए सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी।

जानिए कौन कर सकता है एप्लाई– भर्ती अधिकारी करूणाकर त्रिपाठी  ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड (लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम) तथा योग्यता हाईस्कूल पास है। चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण के लिए 350 रुपये जमा करना होगा।

विकासखंड़ों में शिविर आयोजन की तिथि तय– विकास खण्ड मुख्यालयों पर तिथिवार शिविर आयोजन की तिथि निर्धारित की गई है।  जिसके मुताबिक विकास खण्ड बांसडीह में 16 जुलाई को, पंदह में 17 जुलाई को, बलेहरी में 20 जुलाई को, रसड़ा में 21 जुलाई को, बेरुआरबारी में 22 जुलाई को, रेवती में 23 जुलाई को, चिलकहर में 26 जुलाई को, सीयर में 27 जुलाई को, दुबहर में 28 जुलाई को, सोहाव में 29 जुलाई को, गड़वार में 30

जुलाई को, बैरिया में 02 अगस्त को, हनुमानगंज में 03 अगस्त को, मनियर में 04 अगस्त को, नगरा में 05 अगस्त को, नवानगर में 06 अगस्त एवं मुरली छपरा में 07 अगस्त को इन तिथियो में भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है। किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं। शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शिविर को सफल बनाने में आवश्यक कदम उठाएं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago