Categories: बलिया

बलिया में भूमि विवाद को लेकर 2 गुटों में खूनी संघर्ष, 1 की मौत 2 घायल

बलिया में भीटा भुआरी गांव से दो गुटों में खूनी विवाद की खबर सामने आई है। इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद सभी घायलों को सीएचसी सीयर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी बीच 1 घायल की मौत हो गई। इस मामले में एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

बता दें कि घटना शनिवार-रविवार रात की है। जहां उदय भान यादव (60), भाई अनिल यादव (55) व चचेरा भाई शैलेन्द्र यादव (30) पुत्र उदय भान गांव के बाहर डेरे पर सोने गए हुए थे। इसी दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियार से लैस एक दर्जन लोग वहां पहुंचे और मारपीट करना शुरू कर दी।

आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को सीचएसी सीयर ले गए। जहां जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जब घायलों को इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे तो रास्ते में ही अनिल कुमार यादव की मौत हो गई।

घटना के बाद से आरोपी फरार है। पूरे गांव में तनाव का माहौल है। सीओ रसड़ा मो. फहीम ने बताया कि इस मामले में 7 नामजद लोगों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल पर एडिशनल एसपी के अलावा सीओ रसड़ा मो. फहीम व इंस्पेक्टर क्राइम राकेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago