बलिया- बच्चा चो’र समझ’कर भी’ड़ ने बाप को ही पी’टा, इला’ज़ कराने आये थे हॉस्पिट’ल !

बलिया- प्रदेश भर में बच्चा चोरी की अफवाह ने हड़कंप मचा रखा है शासन-प्रशासन की सख्ती और लोगों को जागरूक करने के बावजूद बावजूद बच्चा चोर की अफवाहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही मामला बलिया में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सामने आया है।

यहां भीड़ ने एक बच्चे के पिता को बच्चा चोर के शोर में जमकर पिटाई कर दी। दरअसल, रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बच्चे का इलाज कराने आए पिता को लोगों ने बच्चा चोर समझ कर जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर छानबीन कर छोड़ दिया।

नगरा थाना के शंकरपुर डेहरी निवासी प्रमोद राजभर पुत्र इन्द्रजीत अपने नौ माह के बच्चे का इलाज के लिए अस्पलाल में अपनी पत्नी गीता देवी, साली सीता देवी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आया था। बच्चे का ब्लड टेस्ट भी करा लिया। तभी पैसे के लिए पति-पत्नी में विवाद होने लगा।

विवाद बढ़ जाने पर वहां से प्रमोद राजभर भागने लगा। इस पर महिला शोर मचाने लगी। वहां मौजूद लोगों ने प्रमोद को बच्चा चोर समझ कर धर दबोचा। लोगों की पिटाई देख पत्नी और साली भाग खड़ी हुईं। संयोग ही था तत्काल पुलिस पहुंच गई। युवक को हिरासत में ले लिया। युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में ही रह रही है। पुलिस छानबीन कर युवक को बाद में छोड़ दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago