बलियाः सेना के जवान चंद्रशेखर सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर शाम उनके पैतृक गांव धतूरी टोला लाया गया। जहां जवान की मृत देह देख लोगों की आंखे नम हो गई।
बता दें कि दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला निवासी मेडिकल कोर में तैनात जेसीओ चंद्रशेखर सिंह का हृदय गति रुकने से गुरुवार को निधन हो गया था। जहां सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाया गया।
पार्थिव शरीर को देखते ही वयोवृद्ध मां रुक्मिना देवी और पत्नी रिंकी देवी बेसुध हो गईं। 15 वर्षीय पुत्र आशुतोष सिंह व पुत्री आकांक्षा सिंह सहित पूरे परिवार की आंख के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। शनिवार की सुबह वाराणसी से पहुंचे सेना के जवानों और थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने जवान को अंतिम विदाई दी। जवान का अंतिम संस्कार गंगा नदी के महुली घाट पर किया गया।
उनके जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में सत्य नारायन सिंह, शलेंद्र सिंह, हरिहर यादव, श्रीकांत तिवारी, श्रीराम सिंह, एचएन मिश्रा, रामायण सिंह, सुनील सिंह आदि पहुंचे। रीत परेड करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…