बलिया: पत्नी हत्या के मामले में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बलिया डेस्क :  बलिया में महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आने के बाद  पुलिस ने महिला के पति समेत 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.  बता दें की रसड़ा पुलिस ने अठिलापुर गांव में एक महिला की हत्या के मामले में ये कार्रवाई की है.

मारपीट के बाद जलाने का आरोप
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के प्रभारी सौरव राय ने बताया कि ये मामला 28 जनवरी की रात का है. उन्होंने कहा कि अठिलापुर गांव में रंजना सिंह (25) के साथ उसकी ससुराल में मारपीट की गई. मारपीट के बाद उसे ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया. इलाज के दौरान रंजना ने शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया था.

पुलिस ने बताया कि गड़वार निवासी परमात्मा सिंह ने अपनी बेटी रंजना की शादी 25 फरवरी 2020 को अठिलापुर के अमलेश सिंह के साथ की थी. पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत के हवाले से बताया कि शादी के बाद से ही रंजना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. परमात्मा सिंह की शिकायत पर पति अमलेश सिंह , दो जेठ, दो जेठानियों और सास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago