बैरिया- 23 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार

 

बलिया में शराब  तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बार-बार कार्रवाई के बाद भी तस्कर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने तीन स्थानों से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। इसकी कीमत लगभग 23 लाख रुपये आंकी गई है। बैरिया में तस्कर फरार होने में सफल रहे जबकि नगरा में पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया।

बैरिया : थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह जयप्रकाशनगर में जानकी नगर के पास डीसीएम से बिहार भेजी जा रही 5440 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस के अनुसार इस शराब की कीमत 15 लाख रुपये है। तस्कर इसे बिहार प्रांत में खपत के लिए लेकर जा रहे थे। थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक डीसीएम पर पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब लादकर जयप्रकाशनगर के रास्ते मुजही होते हुए बिहार भेजी जा रही है। इसकी जानकारी उन्होंने सीओ को दी और दलबल के साथ उस मार्ग पर पहुंच गए। इसके बाद उस क्षेत्र में घेराबंदी कर दिए। सुबह एक डीसीएम जयप्रकाशनगर की तरफ से मुजही के रास्ते बिहार की ओर जाते दिखाई दी। पुलिस ने कुछ दूर पीछा कर उसे पकड़ लिया जबकि चालक समेत पांच लोग भाग खड़े हुए। डीसीएम से 5440 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने लजीत टोला, सोनबरसा, वाजिदपुर, रामपुर व अठगांवा निवासी पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago