बलिया के लोगों के लिए बुरी खबर! क्या नहीं हो पाएगा इन ट्रेनों का यहाँ से परिचालन?

बलिया डेस्क: एक तरफ जहाँ बलिया के लोग इंतजार में बैठे हैं कि जल्द ही सुहेलदेव के साथ साथ गाजीपुर बांद्रा और माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का परिचालन यहाँ से शुरू होने वाला है और इससे काफी आसानी होने की उम्मीद है, वहीँ दूसरी तरफ गाजीपुर में इस प्रस्ताव का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. आम लोग भी अब इन ट्रेनों के प्रस्ताव के विरोध में हिस्सा ले रहे हैं. इनकी मांग है कि इन ट्रेनों का परिचालन गाजीपुर से चलते रहने दिया जाए.

आपको बता दें इन ट्रेनों के बलिया से परिचालन के प्रस्ताव का विरोध सिटी स्टेशन पर लगातार हो रहा है और आम लोग भी अनशन का समर्थन कर रहे हैं. इस बीच अब बीते कल भी तमाल छात्र संगठनों ने यहाँ पर इस प्रस्ताव का ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि अगर इन ट्रेनों का परिचालन बलिया से किया गया तो जिले के छात्र रेलवे लाइन पर लेट जायेंगे और ट्रेनों को रोकने का काम किया जायेगा.

वहीं इस दौरान पीजी कालेज के छात्र नेता अनुज कुमार भारती बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव पर खूब बरसे. उन्होंने कहा कि बलिया के मूल निवासी होने के नाते यह लोग षडयंत्र रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि गाजीपुर के छात्र इन ट्रेनों का परिचालन बलिया से नहीं होने देंगे.

इस दौरान स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के छात्र नेता रमेंद्र यादव ने कहा कि यहाँ के छात्रों के पास इतना पैसा नहीं है कि वह कहीं प्रतियोगी परीक्षाएं देने जाए तो रिजर्वेशन कराएं. ऐसे में उन्हें जनरल बोगी ,इ सफर करना पड़ता है.

यहाँ से चलने की वजह से उन्हें जगह भी मिल जाती है लेकिन अगर इसका परिचालन बलिया से हुआ तो इन छात्रों को जगह नहीं मिल पायेगी. ऐसे में उन्हें तमाम तरह की परेशानी का सामना पड़ेगा. इस दौरान छात्रों ने रेलवे बोर्ड से एक हफ्ते के अन्दर लिखित में आश्वासन देने की मांग की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago