बलियाः फिर तोड़ी गई बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश

बलिया डेस्क : बलिया ज़िले में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। हालांकि पुलिस ने मूर्ति की मरम्मत कराकर माहोल को शांत कर दिया है। फिलहाल पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी है।

मामला ज़िले के गड़वार थानाक्षेत्र इलाके के त्रिकलपुर गांव का है। मूर्ति के तोड़े जाने की सूचना विशाल कनौजिया नाम के एक ट्विटर यूज़र ने सोमवार को ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, “हमारे गांव से सटे त्रिकलपुर में डॉ. बीआर अंबेडकर जी की मूर्ति को तोड़ा गया”। उन्होंने अपने ट्वीट में बलिया पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही विशाल ने मांग की कि मूर्ति तोड़ने वाले को देशद्रोही घोषित किया जाए।

विशाल के इस ट्वीट के बाद बलिया पुलिस एक्शन में आ गई। इलाके में स्थिति न बिगड़ने पाए इसके लिए पुलिस ने ग्रामीणों की सहमति से कथित तौर पर मूर्ति की मरम्मत भी करा दी। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि तहरीर के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, स्थिति सामान्य है।

बलिया में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2018 के अप्रैल माह में नगरा थानाक्षेत्र के ढेकवारी गांव में अराजक तत्वों द्वारा बाब साहेब की मूर्ति को खंडित किए जाने का मामला प्रकाश में आया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago