बलिया में आज बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी है। 31 परीक्षा केंद्रों पर 10700 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। कोरोनाकाल के चलते पूरी सुरक्षा के बीच परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डिंग बीच परीक्षा कराई जाएगी। नकलविहीन कराने के लिए 20 केंद्र प्रतिनिधि बनाए गए हैं। बता दे कि 31 परीक्षा केंद्रों में क्षमता के हिसाब से ही या उससे कम परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। कुल 12950 विद्यार्थियों की क्षमता वाले 31 कालेजों में लगभग 10700 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।
परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में जीजीआईसी बलिया, कुंवर सिंह पीजी कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज, जेएनसीयू, सतीश चंद्र कालेज ब्लाक-ए और बी, श्री एमएमटीडी कालेज ब्लाक ए और बी, मथुरा पीजी कालेज, आदर्श इंटर कालेज, वंशीबाजार इंटर कालेज, राम सिंघासन इंटर कालेज, शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज, चैनराम बाबा इंटर कालेज, गुलाबदेवी इंटर कालेज, दिउली इंटर कालेज, मर्चेंट इंटर कालेज, केंद्रीय विद्यालय हनुमानगंज, सुखपुर इंटर कालेज, श्री एमएम टाउन इंटर कालेज बलिया, राजकीय महिला पालीटेक्निक तीखमपुर, जीआईसी बलिया, टाउन पालीटेक्निक तीखमपुर, गुलाब देवी महिला पीजी कालेज, शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर, अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज, गांधी इंटर कालेज चिलकहर, जनता इंटर कालेज नगरा, श्री बजरंग पीजी कालेज सिंकदरपुर, सिद्दिकिया इंटर कालेज रसरा शामिल हैं।
वहीं बीएड प्रेवश परीक्षा अरविंद नेत्र पांडेय का कहना है कि सुरक्षा और सुविधाओं के अनुरूप परीक्षा कराई जाएगी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 31 केंद्रों का चुना गया है। निर्धारित मानदंडों के अनुसार नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…