बलिया के 31 परीक्षा केंद्रों पर होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा, नकल रोकने CCTV और वॉयस रिकॉर्डिंग के बीच होगा एग्जाम

बलिया में आज बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी है। 31 परीक्षा केंद्रों पर 10700 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। कोरोनाकाल के चलते पूरी सुरक्षा के बीच परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डिंग बीच परीक्षा कराई जाएगी। नकलविहीन कराने के लिए 20 केंद्र प्रतिनिधि बनाए गए हैं। बता दे कि 31 परीक्षा केंद्रों में क्षमता के हिसाब से ही या उससे कम परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। कुल 12950 विद्यार्थियों की क्षमता वाले 31 कालेजों में लगभग 10700 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।

परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में जीजीआईसी बलिया, कुंवर सिंह पीजी कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज, जेएनसीयू, सतीश चंद्र कालेज ब्लाक-ए और बी, श्री एमएमटीडी कालेज ब्लाक ए और बी, मथुरा पीजी कालेज, आदर्श इंटर कालेज, वंशीबाजार इंटर कालेज, राम सिंघासन इंटर कालेज, शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज, चैनराम बाबा इंटर कालेज, गुलाबदेवी इंटर कालेज, दिउली इंटर कालेज, मर्चेंट इंटर कालेज, केंद्रीय विद्यालय हनुमानगंज, सुखपुर इंटर कालेज, श्री एमएम टाउन इंटर कालेज बलिया, राजकीय महिला पालीटेक्निक तीखमपुर, जीआईसी बलिया, टाउन पालीटेक्निक तीखमपुर, गुलाब देवी महिला पीजी कालेज, शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर, अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज, गांधी इंटर कालेज चिलकहर, जनता इंटर कालेज नगरा, श्री बजरंग पीजी कालेज सिंकदरपुर, सिद्दिकिया इंटर कालेज रसरा शामिल हैं।

वहीं बीएड प्रेवश परीक्षा अरविंद नेत्र पांडेय का कहना है कि सुरक्षा और सुविधाओं के अनुरूप परीक्षा कराई जाएगी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 31 केंद्रों का चुना गया है। निर्धारित मानदंडों के अनुसार नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago