Categories: Uncategorized

बड़ी खबर : आज़म खान के आलिशान रिसार्ट पर चली बुलडोज़र, बढती जा रही है मुश्किलें…

आजम खान के एक और अवैध निर्माण पर सरकारी बुलडोजर चल गया । शुक्रवार को रामपुर स्थित आजम खान के “हमसफर” रिजॉर्ट के अवैध कब्जे वाले हिस्से को तोड़ दिया गया । आपको बता दें कि आजम खान ने रामपुर में 1000 मीटर अवैध कब्जा किया था जिसकी बॉण्डरी को शुक्रवार को दो बुलडोजर के द्वारा तोड़ दिया गया ।

जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के शासनकाल में आजम खान ने इस लग्जरी रिजॉर्ट हमसफर को बनवाया था करोड़ों की लागत वाले इस रिसॉर्ट का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था । शुक्रवार को प्रशासन ने रिसॉर्ट पर कार्यवाही करते हुए इसके अवैध हिस्से को तोड़ दिया। प्रशासन ने पहले ही आजम खान को नाले की जमीन पर रिसॉर्ट बनाने के लिए नोटिस भेज दिया था लेकिन आजम खान ने इसका कोई जवाब नहीं दिया ।

जिस समय आजम खान के रिसॉर्ट “हमसफर” पर बुलडोजर चलाया जा रहा था उस समय वहां पर काफी पुलिस फोर्स मौजूद थी ताकि रामपुर में किसी भी प्रकार का कोई माहौल खराब ना हो सके या कोई दंगा ना हो सके । आपको बता दें कि यह आजम खान की पहली प्रॉपर्टी नहीं है जो विवादों में फंसी है इससे पहले भी आजम खान की एक यूनिवर्सिटी मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय विवादों में घिरी थी .

सूत्रों की मानें तो आजम खान पर किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा करके विश्वविद्यालय बनाने का आरोप है । समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर पुलिस ने पिछले 3 महीने में कई मामले दर्ज किए हैं। वही आजम खान अपने खिलाफ दर्ज किए जा रहे इन सारे केसों को झूठा करार देते जा रहे हैं। उनका कहना है कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है बीते दिनों में 58 नेताओं का मर्डर हुआ है और कई नेताओं पर झूठा इल्जाम लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है .

यही कारण है कि पिछले दिनों रामपुर में हुए विवाद में आजम खान के बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जिसकी वजह से समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने वहां पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया था । कहा जा रहा है कि रिजॉर्ट मामले से लेकर आजम खान पर करीब 50 मामले दर्ज हैं दिन पर दिन आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं .

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago