बलिया- शोपीस बन गई है रेलवे की ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन

बलिया- यात्रियों को स्टेशन की टिकट खिड़की पर लगने वाली लंबी लाइन से निजात दिलाने के लिए  रेल ने स्टेशन पर तीन आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई थीं, लेकिन  अब ये तीनो ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन शो-पीस बनी हुई है। इसके चलते रेल यात्रियों को भी परेशान होना पड़ रहा है।

दरअसल रेल यात्रियों की सुविधा व टिकट काउंटर पर हो रही भीड़ से निजात के लिये कुछ साल पहले तीन एटीवीएम मशीन लगायी गयी थी। इसका जिम्मा रेलवे के रिटायर कर्मचारियों को दिया गया जो कमीशन पर टिकट बेचने का काम करते है। सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों के अंदर एक-एक कर तीनों मशीनें बंद हो गयी।

जानकारों का कहना है कि इसकी जानकारी महकमें के आला अफसरों को भी दी गयी, लेकिन मशीन चालू नहीं हो सकी। विभागीय लोगों का कहना है कि चार्ज नहीं हो पाने के कारण एटीवीएम से टिकट नहीं निकल पा रहा है। एक साथ तीनों मशीनों के बंद होने से टिकट खिड़की पर हर रोज भीड़ बढ़ती जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago