घोसी सीट पर गठबंधन प्रत्याशी अतुल रॉय की ज़बरजस्त जीत

घोसी सीट पर गठबंधन प्रत्याशी अतुल सिंह राय ने जबर्दस्त जीत हासिल करते हुए भगवा लहर में भी नीला झंडा फहरा दिया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सांसद हरिनारायण राजभर को 1,22,018 वोटों से हराते हुए उनसे कुर्सी छीन ली है।

गुरुवार की शाम के सात बजे परिणाम घोषित होते ही मौके पर मौजूद गठबंधन के नेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिदाबाद के नारों से मतगणना स्थल के आसपास का इलाका गूंज उठा तो अबीर-गुलाल उड़ाकर सबने खुशी का इजहार किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने उनके निर्वाचन अभिकर्ता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

गठबंधन उम्मीदवार अतुल राय को कुल पड़े 11,37,931 मतों में से 5,72,258 मत मिले तो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा सांसद हरिनारायण को 4,50,240 मत मिले। शेष सभी 13 उम्मीदवारों में से कोई भी अपनी जमानत नहीं बचा सका।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago