Categories: featured

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में अटल जयंती व क्रिसमस उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या तथा क्रिसमस पर्व के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास से परिपूर्ण रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की सह-निदेशक सौम्या प्रसाद, प्रधानाचार्य अजीत सिंह एवं सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सत्य, सेवा और समर्पण का प्रतीक है, जिससे प्रेरणा लेकर विद्यार्थी एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बन सकते हैं।

सह-निदेशक सौम्या प्रसाद ने अटल बिहारी वाजपेयी को एक महान एवं दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं एवं भाषणों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। वहीं, क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को आनंद और उल्लास से भर दिया।

अंत में प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकगण की सराहना की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago