मौजूदा समय में सबसे दयनीय है बेल्थरारोड की हालत- पूर्व मंत्री

बेल्थरारोड डेस्क :  बेल्थरा रोड से 2012 में बसपा के टिकट पर  चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री छट्ठू राम इन दिनों राजनैतिक सुर्खियों में  है। अभी से ही वह बेल्थरारोड से आगामी चुनाव की जोर-शोर से तैयारी कर रहे है।

इसकोे लेकर वह क्षेत्रवासियों में चर्चा का विषय बने हुए है। हालांकि, वह 2017 के विस चुनाव में मैदान से बाहर थे, लेकिन 2022 के विस के चुनाव में वह पूरे दमखम के साथ उतरेंगे।
मीडिया से बातचीत में श्री राम ने बताया कि मेरा चुनाव लड़ना तय है, लेकिन किस दल से लड़ेंगे? पर चुप्पी साध ली।

कहा कि वर्तमान समय में बेल्थरारोड विस की हालत दयनीय है। सरकार तो बिजली दे रही है, लेकिन जर्जर तार एवं खम्बे के चलते सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य विभाग की स्थिति यह है कि क्षेत्र में स्थित सीएचसी व पीएचसी में सिर्फ पट्टी बांधने का काम हो रहा है।

सड़क, पानी की भी स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। बीजेपी  विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि वह जनता से धीरे-धीरे कटते जा रहे है। उन्हें आमजन की नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी फिक्र है। जो चुनावी वादा था, वह अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago