Categories: बलिया

सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव बनने के बाद बलिया पहुंचे आसिफ, हुआ जोरदार स्वागत

बलियाः समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव के पद पर आसिफ अली को मनोनित किया गया है। इसके बाद से उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। युवजन सभा के प्रदेश सचिव मनोनित होने के बाद पहली बार आसिफ गृह जनपद पहुंचे।

जहां उनके आगमन पर समर्थकों की भीड़ जुटी। गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा आसिफ अली को दोबारा प्रदेश सचिव का दायित्व सैंपा गया है। ऐसे में जनपद के अल्पसंख्यक छात्र नेता और सपा के युवा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता अली को प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद से उत्साहित हैं।

आसिफ अली की अन्य दायित्वों की बात करें तो वह युवजन सभा के प्रदेश सचिव से पहले स.च. कॉलेज के छात्र नेता के साथ साथ पार्टी के संगठनों के कई पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने हर जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ निभाई है। वह समाजसेवा से भी जुड़े रहे हैं और जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से संपर्क में रहे हैं।

आज उनका गृह जनपद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राजमंगल यादव, राजन कनौजिया, कान्ह जी पाण्डेय, राम जी गुप्ता, अजय यादव, हीरालाल वर्मा, जलालुद्दीन, हरेंद्र, अजीत चौधरी, रुमान खान, सैफ काजीपुरा, राजा ओझा, अशरफ मोनू, अहमद बब्लू, फैजान आलम, दानिश भाई, जय बब्लू, जूगनू भाई, मनीष चौरिया, तौसीफ, अलसेराज, शान अली, आमीर, इमरान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago