Categories: Uncategorized

नाबालिग से रेप केस में आसाराम दोषी करार, थोड़ी देर में हो सकता है सजा का ऐलान

जोधपुर: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी आसाराम को जोधपुर की अदालत ने बुधवार को दोषी करार दिया है। जोधपुर की विशेष अदालत ने बलात्कार मामले में आसाराम समेत 5 में से तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। वहीं दो सह आरोपियों को बरी कर दिया गया है। आसाराम समेत बाकी दोषियों पर अभी सजा का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि कुछ ही देर में सजा का ऐलान हो सकता है।

इस फैसले के बाद आसाराम की प्रवक्ता ने कहा कि हम आगे की कार्रवाई के लिए अपने लीगल टीम से चर्चा कर रहे हैं, हमें अपनी न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है।

उधर कोर्ट का फैसला आने के बाद पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें न्याय मिल गया। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने इस लड़ाई में हमारा साथ दिया। मुझे उम्मीद है कि जिन गवाहों की हत्याएं हुईं उन्हें भी न्याय मिलेगा।

बता दें कि केंद्र सरकार ने फैसले से पहले राजस्थान, गुजरात और हरियाणा से अतिरिक्त बल तैनात करने को कहा है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को तीनों राज्यों को भेजी एडवायजरी में कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।

वहीँ उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भी पीड़िता के घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक केबी सिंह ने बताया कि पीड़िता के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। आसाराम के शाहजहांपुर स्थित रुद्रपुर आश्रम पर भी नजर रखी जा रही हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago