Categories: बलिया

बलिया के चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में आगजनी, लपटों से घिरा भवन

बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर में प्रशासनिक भवन के पीछे आग लगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाई। हालांकि तेज हवा चलने से आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था, लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि हम लोग प्रशासनिक भवन में काम कर रहे थे, तभी किसी ने आकर सूचना दिया कि प्रशासनिक भवन के पीछे आग लग गई है। हम लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के झोंके के कारण आग बुझाना एक बड़ी चुनौती बन गई थी। हवा की वज़ह से आग की लपटें काफी तेजी से आगे बढ़ रही थी।

विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी ने आग बुझाने की कोशिश की, दमकल के आने की बाद आग पर तेजी से काबू पाया गया। राहत की बात ये रही कि इस आग में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago