बलिया के लक्ष्मण छपरा गांव के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता राधेश्याम यादव ने हर बार की तरह इस बार भी सोमवार को दिल्ली स्थित राहुल गांधी के आवास से अमित शाह के आवास तक दंडवत मार्च निकाल रहे थे। रास्ते में दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।
उनकी मांग है कि पूरे देश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू हो। सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्तमान सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, विधायकों के उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं या सरकारी सुविधाएं छोड़े।
इस संदर्भ में वह जन जागृति के लिए पूरे देश में चार हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा करने के बाद प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों के घेराव के क्रम में गिरफ्तारी देते चले आ रहे है। इसी से संबंधित ज्ञापन देने के लिए निकले ही थे कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके बीस सहयोगियों के साथ राहुल गांधी के ही आवास पर ही गिरफ्तार कर लिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…