बलिया : कारतूसों की हेराफेरी और जालसाजी के आरोप में शस्त्र विक्रेता और उसका भाई गिरफ्तार

बलिया डेस्क : बलिया की कोतवाली पुलिस ने राइफल के कारतूस की बिक्री में हेराफेरी और जालसाजी के आरोप में एक हथियार विक्रेता के साथ उसके भाई को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया। वहीं, शहर कोतवाली प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र की तहरीर पर थाना क्षेत्र के लोहा पट्टी मोहल्ले के शस्त्र विक्रेता सेराज आलम और उसके भाई मेराज आलम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

तहरीर के अनुसार, दुबहर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से अवकाश प्राप्त मैनेजर सिंह के पास राइफल (315 बोर) का शस्त्र लाइसेंस है। विक्रेता ने इन्हें पिछली 27 अगस्त, 28 अगस्त और एक सितंबर 2020 को प्रतिदिन 50-50 कारतूस देने की जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों की जांच में यह पाया गया कि शस्त्र विक्रेता ने सिंह को केवल 10 कारतूस ही दिए।

वहीं, उनका लाइसेंस लेकर उस पर अवैध तरीके से 150 कारतूस देने की जानकारी प्रविष्ट की। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है और शनिवार को जेल भेज दिया।
एएसपी ने बताया कि पिछले दिनों शस्त्र लाइसेंस पर 100 से अधिक कारतूस लेने वाले मामले की जांच कराई गई। जिसमें पाया गया कि शस्त्र विक्रेता ने मैनेजर सिंह को सिर्फ 10 कारतूस देकर 140 कारतूस अनधिकृत रूप से किसी और को बेच दिया है। मैनेजर सिंह ने पुलिस को केवल 10 ही कारतूस मिलने की जानकारी दी थी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago