बलिया को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर पालिका व जिला प्रशासन के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को चित्तू पांडेय चौराहा से लगायत रेलवे स्टेशन तक पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया।
नपा की कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नपा की टीम को देखकर दुकानदार अपना समान समेटकर भागने लगे। नपा के द्वारा कार्यवाही करते हुए एक बड़े कारोबारी द्वारा चित्तू पांडेय चौराहा पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
जिसके बाद दुकानदारों में डर दिखा। इससे पहले भी नपा की टीम ने बृहस्पतिवार को बहेरी से माल्देपुर तक चलाए अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान मोटरसाइकिल विक्रेता द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना काटा था और इसकी रसीद भी जारी की थी, जिसे बाद में कूट रचना कर 25 हजार रुपये में तब्दील कर दिया गया था।
वहीं अतिक्रमण की कार्यवाही को लेकर व्यापारियों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने व्यापारियों को आरोप लगाया कि नपा व जिला प्रशासन के अधिकारी अतिक्रमण के नाम पर मनमानी कर रहे है। इधर बेल्थरारोड में नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नपा ने बड़ी कार्यवाही की तैयारी कर ली है।
नगर में 31 मई और 1 जून को बुलडोजर गरजेगा। रेलवे चौराहा से चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी, सोनाडीह ढाला, मधुबन मार्ग आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए त्रिमुहानी से मधुबन ढाला रेलवे चौराहा तक हुए अतिक्रमण के सीमांकन का कार्य शुरू हो गया है। नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा दुकानों के आसपास लाल रंग लगाकर अतिक्रमण क्षेत्र का सीमांकन किया जा रहा है।
अतिक्रमण के चलते स्वतंत्र व सुगम यातायात मुश्किल हो गया है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता की मौजूदगी में हुई बैठक में रणनीति बनाई गई है। साथ ही 31 मई को नगर व सोनाडीह ढाला तथा एक जून को मधुबन मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर लाल निशान लगा कर चिन्हांकन किया जा रहा है। इसके बाद अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…