Categories: बलिया

बलिया में फिर चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, कारोबारी पर लगाया 1 लाख का फाइन

बलिया को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर पालिका व जिला प्रशासन के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को चित्तू पांडेय चौराहा से लगायत रेलवे स्टेशन तक पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया।

नपा की कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नपा की टीम को देखकर दुकानदार अपना समान समेटकर भागने लगे। नपा के द्वारा कार्यवाही करते हुए एक बड़े कारोबारी द्वारा चित्तू पांडेय चौराहा पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

जिसके बाद दुकानदारों में डर दिखा। इससे पहले भी नपा की टीम ने बृहस्पतिवार को बहेरी से माल्देपुर तक चलाए अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान मोटरसाइकिल विक्रेता द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना काटा था और इसकी रसीद भी जारी की थी, जिसे बाद में कूट रचना कर 25 हजार रुपये में तब्दील कर दिया गया था।

वहीं अतिक्रमण की कार्यवाही को लेकर व्यापारियों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने व्यापारियों को आरोप लगाया कि नपा व जिला प्रशासन के अधिकारी अतिक्रमण के नाम पर मनमानी कर रहे है। इधर बेल्थरारोड में नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नपा ने बड़ी कार्यवाही की तैयारी कर ली है।

नगर में 31 मई और 1 जून को बुलडोजर गरजेगा। रेलवे चौराहा से चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी, सोनाडीह ढाला, मधुबन मार्ग आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए त्रिमुहानी से मधुबन ढाला रेलवे चौराहा तक हुए अतिक्रमण के सीमांकन का कार्य शुरू हो गया है। नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा दुकानों के आसपास लाल रंग लगाकर अतिक्रमण क्षेत्र का सीमांकन किया जा रहा है।

अतिक्रमण के चलते स्वतंत्र व सुगम यातायात मुश्किल हो गया है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता की मौजूदगी में हुई बैठक में रणनीति बनाई गई है। साथ ही 31 मई को नगर व सोनाडीह ढाला तथा एक जून को मधुबन मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर लाल निशान लगा कर चिन्हांकन किया जा रहा है। इसके बाद अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago