Categories: बलिया

बलिया की अंशिका आज़मगढ़ मण्डलीय बालिका कबड्डी टीम में चयनित

बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव की अंशिका सिंह का चयन आजमगढ़ मंडलीय बालिका कबड्डी टीम में हुआ है। इनकी इस उपलब्धि पर स्कूल व परिवार में खुशी का माहौल है। जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य समेत स्टाफ ने अंशिका को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

बता दें कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय आज़मगढ़ के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आज़म गढ़ में बालिकाओं का अंडर 16 कबड्डी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन किया गया था जिसमें जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव बलिया के अंशिका सिंह का चयन आज़म गढ़ मण्डलीय बालिका कबड्डी टीम में हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अंशिका सहारनपुर में दिनांक 16 सितम्बर 22 से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आज़म गढ़ मण्डलीय बालिका कबड्डी टीम से प्रतिभाग करेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago