यूपी में हैवानियत: गूंगी बालिका के साथ चार युवकों ने मिलकर किया गैंगरेप

मैनपुरी: उत्तरप्रदेश के ओंछा थाना क्षेत्र के एक एक गाँव से बहुत ही शर्मनाक घटना की खबर सामने आ रही है। जहां दो दिन पूर्व गांव के ही चार युवकों ने एक 12 वर्षीय गूंगी बालिका के साथ गैंगरेप किया। इस घटना के बाद बालिका की हालत बिगड़ गई तो घरवाले उसे पुलिस के पास ले गए। जब पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो फिर वे बालिका को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां एडीएम के निर्देश पर बाल कल्याण समिति ने बालिका को पुलिस की मदद से सैफई में भर्ती कराया है। फटकार के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा।

बता दें कि औंछा थाना क्षेत्र के निवासी 12 वर्षीय बालिका के पिता की मौत हो चुकी है। बेहद गरीब और लाचार परिवार की बालिका अपनी मां के साथ गांव में रहती है। जिसके साथ गांव के ही चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया। इस बाबत बालिका के परिवार ने पुलिस के पास गई लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद वे बालिका को लेकर एडीएम के पास पहुंची और अपना पीड़ा बताई। जिसके बाद एडीएम के निर्देश पर समिति के पदाधिकारियों ने औंछा थाना में मामला दर्ज कराया।

दोपहर बाद एसओ औंछा श्रवण कुमार बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंचे और पीड़ित बालिका को ले जाकर सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीँ इस घटना से पुलिस महकमा सकते में है। सीओ कुरावली सुरेश बाबू ने बताया कि मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। उन्होंने खुद गांव जाकर घटना की जानकारी जुटाई है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago