Categories: बलिया

बलिया में पशु मेला गुलज़ार, देखिए ददरी मेले का पूरा कार्यक्रम

बलिया में ददरी मेला 2024 को लेकर तैयारियां तेज है। प्रशासनिक अमला मेले की व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। नंदीग्राम स्थित पशु मेला गुलजार हो गया है, यहां दूर-दराज से पशुपालक और पशु व्यापारी अपने पशुओं के साथ पहुंचे हैं। 14 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद मेला विधिवत रूप से शुरू होगा। मेला स्थल पर टेंट और टीन शेड्स लगने का काम भी शुरु हो चुका है। खास आकर्षण के रूप में इस दिन एक लेजर शो का आयोजन होगा।

इसके साथ ही बनारस से एक विशेष भजन टीम भी आमंत्रित की गई है। मेले के पहले दिन 14 नवंबर की रात को प्रणव कान्हा ददरी के थीम सांग को लॉन्च करेंगे। इसके अलावा जर्मन हैंगर का निर्माण भी किया जा रहा है।

मेले का पूरा कार्यक्रम देखें कि 18 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता में रेशर घोड़े भाग लेंगे, जो दूर-दराज से आए हैं। 20 नवंबर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, इसमें प्रसिद्ध कवि अरूण जेमिनी, सरिता शर्मा, भुवन मोहिनी और गजेंद्र प्रियांशु अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। 21 नवंबर को ऐतिहासिक ददरी मेले में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता होगी, जिसमें बलिया केशरी का चयन किया जाएगा।

24 नवंबर को भोजपुरी नाइट्स में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह परफॉर्म करेंगी। 26 से 29 नवंबर को कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी जैसी खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 8 दिसंबर को प्लेबैक सिंगर आकांक्षा शर्मा भी 8 दिसंबर को अपनी गायन कला का जलवा दिखाएंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago