आखिरकार मान गए राजभर, अमित शाह ने उनके बेटे से मुलाकात कर ऐसे किया राजी

चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपने सियासी रिश्तों को जरूर टटोल लेते हैं. हर शिकायत और गुंजाइश को बैठकों में खत्म कर दिया जाता है. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के बीच ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल रहा है. योगी सरकार में मंत्री और बीजेपी की सहयोगी दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की नाराजगी को दूर कर दिया गया है. मोदी सरकार और बीजेपी से नाराज चल रहे ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर से अमित शाह की मुलाकात हुई. जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात में राजभर की लगभग सभी मांगों को मान लिया गया है. इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद थे.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश राजभर ने अपने इलाकों में रुके विकास कामों को तुरंत शुरू कराने की मांग की थी जोकि मांग ली गई है. इसके अलावा राजभर ने मांग की थी कि पिछड़ा वर्ग आयोग में आधा दर्जन समर्थकों को सदस्य बनाया जाए. इसे भी स्वीकार कर लिया गया है. इसके अलावा लखनऊ के राजभवन कॉलोनी में ओम प्रकाश राजभर को अपनी पार्टी के दफ्तर के लिए टाइप 6 का बंगला दिया जाएगा. उनके लिए राजभवन कॉलोनी में 2 नंबर बंगले को चुना गया है. हालांकि सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक बात नहीं पाई है.

सीटों पर बंटवारे के लिए 26 फरवरी का दिन चुना गया है. इस दिन तय होगा कि गठबंधन में राजभर की पार्टी के हिस्से में कितनी सीटें आएंगी. बता दें कि खफा ओम प्रकाश राजभर ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी. अपनी मांगें नहीं माने जाने से वह काफी दिनों से नाराज चल रहे थे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago