बलिया- जब विधायक ने उठाया फावड़ा….

कालोनी की सड़क पर हुए जलजमाव से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिये नगर विधायक ने सोमवार की सुबह खुद हाथ में फावड़ा उठा लिया। उन्होंने समर्थकों संग मिट्टी पाटकर रास्ते को चलने लायक बनाया। विधायक ने नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए सीएम को पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई की मांग की।.

शहर के गोपाल बिहार कालोनी (सतनी सराय) के कई सड़कों पर महीनों से पानी जमा था। उसी मुहल्ले में रहने वाले नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल ने नगरपालिका के अधिकारियों से रास्ते पर मिट्टी डालकर दुरुस्त कराने को कहा था। सोमवार को नगर विधायक हाथ में फावड़ा लेकर समर्थकों संग खुद मौके पर पहुंच गये। ट्रैक्टर-ट्राली से मंगायी गयी मिट्टी को जल जमाव वाले जगह पर डालकर उसे समतल कर चलने लायक बनाया गया।

इस दौरान विमल पाठक, डिम्पल सिंह, संजीव कुमार डम्पू, घनश्याम पांडेय, डॉ. अंजनी पांडेय, गुड्डन सिंह, विनोद चौबे, पप्पू पांडेय, छोटे सिंह, पुन्नू राय, अरुण ओझा, अभिषेक सोनी, पंकज मिश्र, विवेक चौबे, दिनेश यादव आदि थे। नगर विधायक ने नपा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा व अन्य कर्मचारियों पर जनसुविधाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजकर कार्रवाई करने की मांग की। विधायक का कहना है कि नपा के अधिकारी- सरकार की छवि धूमिल कर रहे है।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago