Categories: बलिया

बलिया के बैरिया थाने में पूर्व विधायक और प्रभारी निरीक्षक के बीच हुई कहासुनी, पूर्व विधायक बोले-थाना आपके पिताजी का नहीं है!

बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैरिया थाने पहुंचे और वहां प्रभारी निरीक्षक को हड़काते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, पूर्व विधायक ने प्रभारी निरीक्षक से ये तक कह दिया कि थाना आपके पिता जी का नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सचिव तारकेश्वर गोड़ के साथ कथित रूप से प्रभारी निरीक्षक बैरिया रामायण सिंह द्वारा बदसलूकी की गयी और थाने से भगा दिए जाने के मामले में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक थाने पहुंचे।

थाने पहुंचकर ही पूर्व विधानयक सुरेंद्र सिंह कोतवाल के साथ बहस करने लगे। विधायक ने कहा- यह थाना आपके पिताजी का नहीं है। आप किसी को थाने से भगा नहीं सकते हैं। वहीं कोतवाल ने जवाब में कहा- आपको भी किसी को तुम तड़ाक कहने का अधिकार नहीं है।

इसके बाद पूर्व विधायक और भड़क गए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आप फोन पर गाली देते हैं, मेरे पास आपकी रिकॉर्डिंग है, इस पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आप रखें रहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान पहुंचे और दोनों को किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

बता दें कि दया छपरा गांव में गोड़ बिरादरी व यादव बिरादरी में तीन दिन पूर्व मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें घटना के तीन दिन बाद पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसी में गोड़ पक्ष के पैरवी के लिए भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर गोड़ थाने पहुंचे थे। आरोप है कि कोतवाल रामायण सिंह ने उन्हें थाने से भाग जाने को कहा। इसी मामले में पूर्व विधायक थाने पहुंचे थे और उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago