अमृतसर रेल हादसे का शिकार हुआ बलिया का युवक, गाँव में मचा कोहराम

बलिया- अमृतसर में शुक्रवार की शाम को दशहरा समारोह के दौरान तेज गति ट्रेन की चपेट में आए ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी कामगार थे. वहीँ सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारीखपुर निवासी 45 वर्षीय युवक भी घटना का शिकार हो गया।

घटना की सूचना गांव  मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। उनके परिजन दहाड़े मारकर चिल्लाने लगे। खबर के मुताबिक क्षेत्र के बसारीखपुर निवासी दिनेश राम (45) पुत्र मंगल राम अमृतसर मे रह कर  कई सालों से राजमिस्त्री का काम करते थे।

वहां इन के साथ रह रहे गांव के ही कुछ युवकों ने जब इनको अपने बीच नहीं पाया तो खोजबीन चालू किया बाद में उनका शव मिला। जिस पर गांव के युवकों ने शनिवार की सुबह इनके परिजनों को सूचना दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

बता दें की  इस हादसे में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें से अधिकारी 39 शवों की पहचान कर चुके है. जिला प्रशासन में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादातर प्रवासी कामगार दुर्घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे और निकटवर्ती क्षेत्र में रहते थे. उन्होंने कहा कि शुक्रवार की शाम को दशहरा समारोह में इन दो राज्यों से संबंध रखने वाले लोग अच्छी खासी संख्या में जुटे थे.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago