Categories: बलिया

बलिया के अमित कुमार बने CA, पिता के सपने को किया साकार

चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसमें बलिया के अमित कुमार पाण्डेय ने भी सफलता हासिल की है। अपनी लगन और कठिन परिश्रम के दम पर अमित अब सीए बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के लोग बेहद खुश हैं।

बता दे कि अमित कुमार (अंशु) पाण्डेय रसड़ा के नगरा ब्लॉक के सिसवार कलां के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रांरभिक शिक्षा जिले से हासिल की। अमित बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। ऐसे में उनके पिता स्वर्गीय गुड्डू पाण्डेय ने उन्हें सीए बनाने का सपना देखा।

उन्होंने अमित से सीए की पढ़ाई को लेकर चर्चा की। लेकिन दुर्भाग्यवश सीए की पढ़ाई शुरु होने से पहले ही अमित के पिता गुड्डू पाण्डेय का निधन हो गया। पिता की मौत के बाद अमित ने खुद को संभाला और लग गए अपने पिता के सपनों को पूरा करने। अमित ने दिन-रात मेहनत की। घंटों जागकर पढाई की और सीए बने।

अमित अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा और दादी के साथ परिवार को देते हैं। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने कठोर तपस्या की। जीवन में उतार चढाव देखे। पिता का साया सिर से उठने के बाद अमित टूट गए थे लेकिन अपने पिता के सपने को पूरा करने उन्होंने हिम्मत दिखाई और पूरे परिवार के सहयोग से मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago