Categories: Uncategorized

अमेरिका और रूस हुए आमने सामने, रूस ने दी चेतवनी अगर ऐसा किया तो अमेरिका….

रूस और अमेरिका के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को सीधे तौर पर धमकी दे दी है। उन्होंने कहा है कि अगर यूरोप में नई मिसाइलें तैनात की जाती हैं तो रूस अमेरिका को निशाना बनाएगा। आपको बता दें कि अभी कुछ समय पहले अमेरिका ने रूस पर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एके बयान दिया था। अमेरिका ने कहा था कि वह कोल्ड वार के दौरान की एक प्रमुख संधि से हट जाएगा ।

अमेरिका के इस बयान के बाद रूस ने पटलवार करते हुए यह धमकी दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह बात दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के दौरान कही है। उन्होंने कहा है कि हम पहले यूरोप में मिसाइल तैनात नहीं करना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो इससे अतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति बिगड़ जाएगी। उन्होंने कहा है कि इससे रूस के लिए खतरा बढ़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा है कि हमारे अमेरिकी सहयोगी को भी इसका ख्याल रखन चाहिए और इस मामले में पूरी इमानदारी बरतनी चाहिय। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका का इस तरह संधि से हटने की बात करता और थोपना एकतरफा फैसला होगा। उन्होंने आगे कहा है कि उस तरह का रुख लेना चाहिए जैसा उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइल विरोधी समझौता से अलग होने के समय अपनाया था।

रूस ने कहा है कि इस मामले में वह पूरी इमानदारी और खुलेआम अलग हुए थे। उन्होंने कहा है कि हमें भी अपनी पूरी तैयारी करनी चाहिए और हथियार तैयार रखना होगा क्योंकि अपने प्रान्तों की सुरक्षा हमें ही करना है जहाँ पर खतरा मंडराएगा। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि रूस अमेरिका से बेहतर और मधुर संबंध चाहता है लेकिन अगर ऐसा वक़्त आता है जब कोई रास्ता नहीं बचेगा तो रूस भी जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago