बलिया: अराजकतत्वों ने तोड़ी आम्‍बेडकर की प्रतिमा

स्थानीय थाना क्षेत्र के सरदासपुर गांव में मंगलवार की रात करीब दो बजे कुछ अराजकतत्वों ने डा. भीमराव आम्‍बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल जगदीश चंद यादव ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने प्रतिमा के मरम्मत की बात कही, लेकिन ग्रामीण तैयार नहीं हो रहे थे। इसी बीच, घटना की सूचना मिलने पर कुछ बसपा नेता भी मौके पहुंच गये। ग्रामीणों व बसपा नेताओं के कहने पर बुधवार को भोर में बाबा साहेब की नई प्रतिमा लगवाई गयी।

रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग पर सड़क के बायीं तरफ खेत की मैदान में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। रात में करीब दो बजे प्रतिमा की दाहिने बांह को कुछ अराजकतत्वों ने तोड़कर पास में ही फेंक दी। घटना के बाद थाने के एसआई श्रीराम सिंह सिपाही नागेन्द्र के साथ सरदासपुर गांव से गस्त करके लौट रहे थे। उन्हें कुछ दूर से ही आंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास सड़क के किनारे एक जाइलो वाहन खड़ी मिली। दरोगा व सिपाही वाहन के पास पहुंचे इस बीच, दो-तीन की संख्या में युवक आम्‍बेडकर प्रतिमा की ओर से दौड़ते हुए आकर गाड़ी में बैठ गये। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले ही वाहन सवार कासिमाबाद की ओर फरार हो गये।

पुलिस आम्‍बेडकर प्रतिमा के पास पहुंची तो वह क्षतिग्रस्त मिली। एसआई ने प्रतिमा तोड़ने की घटना से कोतवाल को अवगत कराया। सूचना पाते ही कोतवाल फोर्स के साथ वहां पहुंच गये। उधर, कुछ देर बाद ही बसपा नेता बीरबल राम, अनिल राव, संजय सिंह, इनल सिंह एडवोकेट, गंभीर सिंह आदि भी आ गये।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago