Categories: बलिया

पेपर लीक मामले का कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर भेजा था अंग्रेजी का पेपर

बलियाः यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की रात नगरा पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों ने जिस स्कूल का पर्चा आउट हुआ है, उसका प्रबंधक भी शामिल है।

अब तक मामले में 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पेपर लीक का मास्टरमाइंड आनंद चौहान उर्फ मुलायम है। दरअसल भीमपुरा में स्थित महरजिया देवी इंटर कॉलेज को बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटर बनाया गया था। लेकिन यहां के कुछ परीक्षार्थियों की कॉपी आर्यभट्ट झकड़ी इंटर कॉलेड कसेसर में लिखी जा रही थी, जो परीक्षा केंद्र नहीं बना है। यहां कॉपी हल करने का जिम्मा जिस व्यक्ति का स्कूल है, वह परिवार के आनंद चौहान उर्फ मुलायम, चचेरे भाई मनीष चौहान व बृजेश चौहान के साथ संभालता था।

इसी आनंद चौहारन ने बुधवार को अंग्रेजी का पेपर आउट किया था। उसने पेपर को भीमपुरा निवासी आजाद पांडेय उर्फ गोलू के वॉट्सऐप पर भेजा था। इसके बाद पर्चा  विकास, राकेश, सुनील, जनार्दन, बृजभान, वरुण, मनोज, दिग्विजय, अजीत से होते हुए DIOS ब्रजेश मिश्र तक पहुंचा था। यह सभी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।

पुलिस ने महरजिया देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्भय नरायण सिंह, स्कूल के कर्मचारी राजू प्रजापति, मास्टरमाइंड मुलायम, मनीष, बृजेश व गोलू को गिरफ्तार कर लिया। अब तक 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें डीआईओएस, अलग-अलग स्कूलों के 3 प्रबंधक, 2 प्रधानाचार्य, 6 शिक्षक और 3 कथित पत्रकार शामिल हैं। इस घटना की जांच के लिए पूरे जनपद की पुलिस, स्वाट टीम व स्पेशल टास्क फोर्स यानि एसटीएफ लगी हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago