Categories: Uncategorized

आ’खिरकार ज़ो’मेटो के उस मु’स्लिम डिली’वरी बॉ’य ने तो’ड़ी चु’प्पी, कहा कुछ ऐसा कि लोगो की ऑं’खें न’म…

पिछले दिनों जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय फैयाज़ के साथ जो कुछ भी हुआ वह बहुत ही निंदनीय था . हिंदुस्तान में रहते हुए भी कुछ लोग इतनी बुरी मानसिकता से ग्रसित है कि वे भूल जाते हैं कि सभी धर्मों से बड़ा धर्म इंसानियत का है । पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है और दूसरी तरफ अमित शुक्ला नामक व्यक्ति की जमकर खिंचाई भी हो रही है।

पूरा मामला दरअसल यह है कि 30 जुलाई की रात जबलपुर के रहने वाले अमित शुक्ला ने एक ट्वीट में यह लिखा कि “अभी अभी मैंने जोमैटो का एक आर्डर इस वजह से कैंसिल किया क्योंकि डिलीवरी देने एक नॉन हिन्दूराइडर आया था उन्होंने मेरा खाना पहुंचाने की जिम्मेदारी एक नॉन हिंदू राइडर को दी थी उन्होंने राइडर को बदलने से भी इंकार कर दिया और आर्डर कैंसिल करने पर रिफंड देने से भी इंकार कर दिया ।उन्होंने कहा कि वे ऑर्डर कैंसिल नहीं कर सकते हैं और ना ही पैसे वापस कर सकते हैं मैंने कहा कि मुझे पैसे वापस मत करो लेकिन बस ऑर्डर कैंसिल कर दो। आप मुझे ऑर्डर लेने के लिए बाधित नहीं कर सकते हैं।

अमित शुक्ला द्वारा किए गए इस ट्वीट के बाद से ही ट्विटर पर लोगों ने उनकी वाट लगानी शुरू कर दी लेकिन इस सबके बीच में डिलीवरी ब्वॉय फैयाज ने जो बात कही वह सीधा दिल पर जाकर लगी । जब हमने फैयाज़ से पूछा कि जिस समय यह सब हुआ आपको कैसा महसूस हुआ तो उसने जवाब दिया कि- “मुझे बहुत तकलीफ हुई अब मैं क्या बोलूं…. लोग जैसा बोलेंगे सब सही है…. इस सब पर कर भी क्या सकते हैं ? गरीब लोग हैं सहना तो पड़ेगा”।

फैयाज की बात सुनकर किसी भी अच्छी मानसिकता के व्यक्ति हैं रोना आ जाए। किसी भी व्यक्ति को यदि यह कहकर लौटा दिया जाए कि तुम किसी अलग धर्म से हो इसलिए मैं तुम्हारे हाथों का छुआ खाना नहीं खा सकता हूं . उस समय उस व्यक्ति को जो तकलीफ होगी वह बयान नहीं हो सकती है और इस प्रकार की घृणा भरी बातें हिंदुस्तान में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को शोभा नहीं देती है हम जिस देश में रहते हैं वह तो भाईचारे का प्रतीक है लेकिन कुछ ऐसे मानसिकता के लोग यहां पर रह रहे हैं जो धर्म को लेकर हमेशा मुद्दा उठाते रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago