Categories: Uncategorized

रामपुर की महाभारत : अखिले’श यादव का फूटा गु’स्सा, उठा’या स’ख्त कदम…

रामपुर में आजम खान के खिलाफ हो रही कार्यवाही ने समाजवादी पार्टी को कड़े रुख अख्तियार करने पर मजबूर कर दिया है। बुधवार को अखिलेश यादव ने शाम को ट्वीट करके अपने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को रामपुर कुच करने के निर्देश दे दिए। अखिलेश यादव ने खासतौर पर पीलीभीत ,रामपुर ,बिजनौर, बरेली ,संभल ,बदायूं ,अमरोहा, मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं को रामपुर पहुंचने का निर्देश दिया।

अखिलेश यादव के इस निर्देश के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने रामपुर कुच करना शुरू कर दिया मगर वहीं प्रशासन ने धारा 144 लगाते हुए रामपुर से जुड़ी सभी सीमाओं को सील कर दिया लेकिन तब तक समाजवादी पार्टी के हजारों नेता रामपुर तक पहुंच चुके हैं। जिन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
मामला यहीं पर नहीं रुका समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच एक बड़ी झड़प भी हुई । वहीं पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सैकड़ों नेताओं को हिरासत में ले लिया।

पूरा मामला दरअसल ये है कि बुधवार को आजम खान के बेटे और समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्लाह आजम को पुलिस ने हिरासत में लिया था जिस कारण समाजवादी पार्टी का गुस्सा और भी बढ़ गया और इसी घटना के बाद ही अखिलेश यादव ने कड़ा रुख लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं को रामपुर पहुंचने का आदेश दे दिया।

जिस रामपुर को आजम खान का गढ़ कहा जाता था उसी रामपुर में आजम खान पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया और यही वजह है कि प्रशासन ने आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया । प्रशासन की इस हरकत की वजह से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया और पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करने का फैसला लिया। समाजवादी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि पुलिस एकतरफा कार्यवाही कर रही है और इसी एकतरफा कार्यवाही के कारण कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं को रामपुर पहुंचने से रोकने के लिए हर तरफ रोक लगा दी गई है वाहनों की चेकिंग हो रही है।

पुलिस वाले यहीं पर नहीं रुके उन्होंने अमरोहा के विधायक महबूब अली को भी हिरासत में ले लिया क्योंकि इन्होंने सुबह रामपुर पहुंचने का ऐलान किया था इनके इस ऐलान के बाद से ही उनके सभी समर्थक इकट्ठा होना शुरू हो गया। महबूब अली का कहना है कि “जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है उस समय से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 58 कार्यकर्ताओं के मर्डर हो चुके हैं और हजारों कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं तरह उन्हें तरह तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago