लोक निर्माण विभाग ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सरकारी बंगले की जांच रिपोर्ट बुधवार को राज्य सम्पत्ति विभाग को सौंप दी है, रिपोर्ट में कहा गया है कि अखिलेश यादव ने बंगले में करीब 10 लाख का नुकसान किया है इसलिए राज्य सम्पत्ति विभाग पूर्व सीएम को रिकवरी नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।
अखिलेश यादव के बंगले में तोड़फोड़ से 10 लाख का नुकसान मीडिया सूत्रों के मुताबिक बंगले में छत, किचन, बाथरूम और लॉन में सबसे ज्यादा तोड़-फोड़ की है और कई जगह सीलिंग तोड़कर बिजली का सामान निकाला गया। यही नहीं आवास में कई जगहों पर टाइल्स, एसी के स्विच बोर्ड, किचन की सिंक और टोंटी, बाथरूम की टोटियां और लॉन की कुर्सी , जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बैडमिंटन कोर्ट और साइकल ट्रैक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। रिपोर्ट में बंगले का वीडियो भी है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अखिलेश यादव ने सरकारी बंगला खाली किया था, उन्होंने 8 जून 2018 को सरकारी आवास की चाभी राज्य सम्पत्ति विभाग को सौंपी थी। इसके बाद बंगले में तोड़फोड़ की बात सामने आई थी।
फिलहाल जहां राज्य सम्पत्ति विभाग पूर्व सीएम को रिकवरी नोटिस देने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…