लापता विमान के मलबे मिलने की खबर से बलिया में वायु सैनिक के परिवार की बढ़ायी बेचैनी

वायुसेना के लापता विमान का मलबा मिलने की जानकारी मिलने के बाद से बलिया के शोभाछपरा निवासी वायुसेना के जवान सूरज कुमार सिंह के परिवार वालों की बेचैनी और बढ़ गयी है।

सूरज के परिवार वालों को यकीन है कि सभी सैनिक सुरक्षित वापस आयेंगे। तीन जून को वायुसेना का विमान लापता होने की सूचना के बाद से ही सूरज के परिवार के लोग परेशान हैं। सूरज के दो भाई भी जोरहाट गए थे लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। सूरज की पत्नी, पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य चिंतित हैं।

मंगलवार को परिवार के लोगों को पता चला कि वायु सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लिपो में विमान का कुछ मलबा मिला है। बाकी हिस्सों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलने का समाचार आते ही लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। यह विमान तीन जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था।

इस विमान में आठ क्रू मेंबर समेत 13 लोग सवार थे जिसमें शोभाछपरा निवासी एयरफोर्स के जवान सूरज सिंह भी थे। आंखों में आंसू लिए सूरज के पिता विनोद सिंह ने कहा कि काश सूरज 15 दिनों की जगह 24 दिनों की छुट्टी पर रहा होता तो शायद इस हादसे से बच जातो। तीन माह पहले सूरज की हुई शादी शालू से हुई थी। शालू पति की सलामती की कामना ईश्वर से कर रही है। द्वाबा वासी भी सूरज की सकुशल की कामना कर रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago