Categories: featured

वायुसेना के हेलीकॉप्टर से अचानक निकली चिंगारी, बलिया-बिहार के बार्डर पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

बलिया-बिहार बार्डर पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई जिससे भारतीय वायुसैनिकों के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम मानिकपुर गांव में अत्याधुनिक चिनूक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें एयरफोर्स के 20 से अधिक अधिकारी- कर्मचारी सवार थे।सूत्रों के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने प्रयागराज से उड़ान भरी थी। इसे पटना से सटे बिहटा जाना था लेकिन तभी बक्सर पहुंचते ही अचानक हेलीकॉप्टर के पंखों से चिंगारी निकलने लगी। हेलीकॉप्टर असंतुलित होने लगा और तेजी से नीचे आने लगा। जिसके बाद पायलट की सूजबूझ से मानिकपुर गांव में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना के बाद खेतों में ग्रामीणों के भीड़ जुट गई।

गांव के स्कूल के पास खेत में लैंडिंग हुई। मिट्टी गिली होने के कारण हेलीकॉप्टर के पहिए भी धंस गए। चिनूक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी वायुसेना के बड़े अधिकारियों के साथ ही इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को भी दे दी गई है। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार अधिकारियों और कर्मचारियों को पास के मानिकपुर हाईस्कूल में ठहरने का इंतजाम किया गया है। एसपी नीरज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण हेलीकॉप्टर को लैंड किया गया है। हेलीकाप्टर में सवार सभी अधिकारी सुरक्षित हैं।


Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago