AIMIM ने बलिया के अपने एक प्रत्याशी का टिकट वापस लिया !

बलिया । ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन यानी (AIMIM) ने बलिया के एक उम्मीदवार का वापस ले लिया है। AIMIM अध्यक्ष अमानुल हक अब्बासी की तरफ से अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ता को भेजे एक सन्देश में अब्बासी ने कहा है कि “पार्टी ने सियर की वार्ड नंबर 24 से घोषित प्रत्याशी सद्दाम अहमद उर्फ़ शेरिफ अहमद का टिकट वापस ले लिया है। सन्देश में लिखा है  “वार्ड नंबर 24 से पार्टी के घोषित प्रत्याशी ने भासपा का दामन थाम लिया है। जिसकी वजह से हमने उनका टिकट वापस ले लिया है। इसलिए वार्ड 24 से फिलहाल पार्टी का अभी कोई प्रत्याशी नहीं है।”

जिला अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा है कि चुकी संकल्प मोर्चा चुनाव में अब नहीं रहा इसलिए हम सभी सिर्फ और सिर्फ अपने प्रत्याशियों का ही प्रचार प्रसार करें।

हालाँकि इस मामले पर बलिया खबर के रिपोर्टर सतीश कुमार ने जिला अध्यक्ष अब्बासी से इस पुरे मामले पर तफ्सीली जानने की कोशिश की लेकिन वो ऑन रिकॉर्ड कुछ भी बोलने से बचते दिखे। बलिया में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन ने जिला पंचायत चुनाव के लिये अपने 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। जानकारी के लिए बता दें भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय करने में नाकाम रही सभी पार्टियों ने बलिया में अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago